आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यह टीम भारत की असली पहचान है — विविधता में एकता। अलग-अलग क्षेत्रों, सामाजिक

पृष्ठभूमियों और परिस्थितियों से आने के बावजूद सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर देश का मान बढ़ाया है। राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को उनके समर्पण और संघर्ष के लिए सराहा और कहा कि यह जीत आने वाले समय में महिला खेलों के लिए नए द्वार खोलेगी।

