बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे बिहार से एक ही आवाज गूंज रही है — “फिर एक बार, NDA सरकार… फिर एक बार, सुशासन सरकार!” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में वोट किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में बिहार ने बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रगति की है, उसे जनता ने सराहा है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने बिहार को अंधकार और भ्रष्टाचार में डुबोया था, वे अब जनता के बीच विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चरणों में भी NDA को मजबूती से समर्थन दें, ताकि बिहार विकास के पथ पर और आगे बढ़ सके।

