फिलीपींस में आए भीषण तूफान ‘कालमेगी’ ने भारी तबाही मचाई है। 130 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने कई घरों को उजाड़ दिया, जिससे अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, तूफान ने फिलीपींस के मध्य हिस्सों में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बिजली और संचार व्यवस्था ठप पड़ी है। एजेंसी ने बताया कि कालमेगी अब वियतनाम की ओर बढ़ गया है और रास्ते में फिर से ताकतवर हो गया है। वियतनाम के जिया लाई प्रांत में

अधिकारियों ने भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ और कृषि गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है। इस बीच, फिलीपींस के राष्ट्रपति ने गुरुवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

