‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित अपने टोरंटो शो “दिल से.. माधुरी” को लेकर ट्रोल हो गईं। दरअसल, एक्ट्रेस 3 घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे नाराज फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा जताया। विवाद बढ़ने पर इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम समय पर शुरू हुआ था और देरी की जिम्मेदारी माधुरी की मैनेजमेंट टीम की है, जिसने कॉल टाइम की गलत जानकारी दी थी। फैंस का

आरोप है कि इवेंट को कॉन्सर्ट के रूप में प्रमोट किया गया था, जबकि यह असल में एक टॉक शो निकला। कई लोगों ने अपने पैसे और समय की बर्बादी पर नाराजगी जताई।

