कैमूर पहुंचे दिल्ली के सांसद और कैमूर का लाल मनोज तिवारी,प्रशांत किशोर को बोलें,का करिहन खाली वोट कटीहन, क्योंकि सारा काम एनडीए करता है,और श्रेय चाहिए विपक्ष को, बता दें कि आज भभुआ विधानसभा के बेलांव पहुंचे दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी जहां जनसभा में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी भरत बिंद के लिए वोट मांगा, साथ ही विपक्ष पर गर्जे. वहीं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं भी कैमूर जिला का ही बेटा हूं और कैमूर मेरा मान सम्मान और इज्जत है मै हर समय चाहता हूं कि हमारे कैमूर का विकास हो,इसलिए मैं भभुआ विधानसभा ही नहीं बल्कि कैमूर जिला के चारों विधानसभा की जनता से मांग करता हूं कि आप ने जिस तरह 2015 में कैमूर के चारों सीटों पर भाजपा को जिताया था, उसी तरह इस बार भी एनडीए के चारों सीटों पर भाजपा को जीताए,और इस बार जीत निश्चित है, क्योंकि एनडीए सरकार ने बिहार को बहुत आगे पहुंचा दिया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के आने से एनडीए को कोई फर्क नहीं पड़ता, प्रशांत किशोर क्या करेंगे

बस वोट काटने का काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने 15 साल तक बिहार में सरकार चलाया जिसे जंगल राज कहा जाता है, अभी 3 दिन पहले राजद के कार्यकर्ता मेरा रोड शो गाड़ी रोक दिए और मनोज तिवारी मुर्दाबाद और लालू यादव जिंदा बाद के नारे लगाने लगें,यही नहीं उनके कार्यकर्ता गाना गवाकर कट्टा रहारकर वीडियो बना रहे हैं, की भईया रहे हैं कट्टा ठोक देंगे, मैं बिहार के जनता से पूछना चाहूंगा कि इसी तरह की सरकार चाहिए आपको की कट्टा लेकर लोग ठोकते रहे, ये लोग फिर से जंगल राज बिहार में लाना चाहते हैं, अब जनता को तय करना है कि उन्हें विकसित बिहार चाहिए या जंगल राज चाहिए,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार मां मुंडेश्वरी मंदिर को पर्यटक बनाने में लग गई है, क्योंकि जो रेलवे लाइन वहां बनाया जाना था उसको लेकर सरकार में बात चल रही है, क्योंकि एनडीए सरकार भी चाह रही है कि मुंडेश्वरी धाम को एक बड़ा पर्यटक स्थल बनाया जाए।

