सेंट डॉन बॉस्को स्कूल में द्वितीय अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महोदय शिव शंकर दुबे, सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन तथा सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन से अवगत कराया तथा उन्हें घर पर

अध्ययन वातावरण बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक सौहार्दपूर्ण और सफल रहा।

