उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना पहासू क्षेत्र के अटेरना गांव में एक शादी समारोह के दौरान रोटियां बनाने वाले शख्स का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोटियों पर थूकता नजर आ रहा है। आरोपी की पहचान दानिश नाम के युवक के रूप में हुई है, जो पहासू कस्बे के पठान टोला का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, एक दलित परिवार की बेटी की शादी में यह घटना हुई। जैसे ही लोगों को इस हरकत की भनक लगी, बारातियों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ शर्मनाक बल्कि सामाजिक सौहार्द के खिलाफ भी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार खाने की चीजों पर थूकने के वीडियो सामने आ चुके हैं, जो समाज में घिनौनी मानसिकता को दर्शाते हैं।

