मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय जी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माताजी स्वर्गीय रीना मुखर्जी जी

के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

