सऊदी अरब सरकार ने अपने वीजा सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए नई डिजिटल वीजा प्रणाली लॉन्च की है। इसका उद्देश्य वीजा प्रक्रिया को तेज, सरल और समावेशी बनाना है, ताकि यात्रियों को पहले से अधिक सुविधा मिल सके। रियाद ने अपने आधिकारिक KSA वीजा प्लेटफॉर्म का नया पायलट संस्करण जारी किया है, जिसके जरिए आगंतुक अब परिवार और दोस्तों से मिलने या उमराह करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम पर्यटन के विस्तार, आगंतुक प्रक्रियाओं को सरल

बनाने और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। KSA वीजा प्लेटफॉर्म एक ऑल-इन-वन डिजिटल सिस्टम के रूप में काम करेगा, जो यात्रियों को पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करने की सुविधा देगा।

