बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, और उसके मुखिया होंगे तेजस्वी यादव। इस समय बिहार की पृष्ठभूमि खून एवं अपराध के रंगों से रंगी हुई है बेरोजगारी एवं सरेआम सड़कों पर अपराधियों के तांडव से राज्य के लोग त्रस्त हो चुके हैं ऐसे में सरकार का बदलना तय हो गया है। यह दावा भभुआ से राजद के प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने किया है। उन्होंने अपने दावे में स्पष्ट किया है कि बिहार ही नहीं बल्कि केंद्र की मोदी सरकार से भी लोग गुस्से में है और इसे परिवर्तन के मूड में है। अपनी जीत को आस्वस्थ करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं बेरोजगारी के सवाल पर बिहार की जनता ने तय किया है की तेजस्वी की सरकार जब बनेगी तभी राज्य का विकास होगा एवं हर घर से लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएगी। वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य एवं केंद्र की दोनों सरकारों ने बिहार के लोगों के साथ सिर्फ जुमला पाजी के दम पर 20 वर्षों तक शासन किया है

यहां के लोग इस बात को पूरी तरह समझ गए हैं भाजपा एवं जदयू के बीच कई बातों को लेकर दरारें भी बनी हुई है उसमें रहने वाले नेता गन भी इस बात को समझ चुके हैं कि अब बिहार की जनता जाग गई है जुमलेबाजी से काम चलने वाला नहीं है अब हम लोग दोबारा सत्ता में वापस आने वाले लोग नहीं है यही कारण है कि उनके बीच उदासी बनी हुई है। लोकतंत्र की परिभाषा को समझाते हुए वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब सरकार नहीं बल्कि चुनाव जनता लड़ रही है और इसके लिए सड़क पर उतारकर वर्तमान सरकार के खिलाफ अपना भड़ास भी निकाल रही है। श्री कुशवाहा ने आगामी 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैमूर पहुंचने के सवाल पर कहां की विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि बीते लोकसभा के चुनाव में बिहार प्रचार के दौरान बिहार की जनता ने जितना उनका सम्मान किया है उसे हमेशा उन्हें याद रखना चाहिए ऐसे में प्रधानमंत्री का पार्टी के पक्ष में प्रचार पब्लिक को लुभा नहीं सकेगा।

