जिला कांग्रेस कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं मौके पर कांग्रेस ने भारत के लौह पुरुष

एवं देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी मनाई। मौके पर जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, ओबीसी जिलाध्यक्ष आमिर हमजा,जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, कृष्ण यादव, रामविलास महतो, मोहम्मद सिराजुद्दीन उपस्थित रहे।

