खदान संचालक व ग्रामीणों के बीच हुए विवाद मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार जिले के हिरणपुर थाना के अंतर्गत बेलपहाड़ी गांव में खदान संचालक और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद प्रेसवार्ता में बताया कि बेलपहाड़ी गांव स्थित अजहर इस्लाम के पत्थर खदान में हुए विस्फोट के बाद कुछ पत्थर ग्रामीणों के घरों में गिरे थे। इसी को लेकर ग्रामीणों और खदान संचालक के बीच विवाद शुरू हुए जब ग्रामीणों ने खदान संचालक की क्रशर पर पहुंचे, तो संचालक और उसके कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हमला किया गया और कुछ लोग घायल भी

हुए। हथियार से फायरिंग की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।इस संबंध में वादी मनोहर यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर कांड संख्या 105/25 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार छापेमारी टीम गठित किया गया छापेमारी टीम ने जांच के बाद खदान संचालक अजहर इस्लाम के मैनेजर उनसारुल शेख और दिलबर हुसैन को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

