बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के दरीदा स्थित सावित्री पैलेस में आज आत्मनिर्भर भारत बाघमारा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद श्री धुल्लू महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “आत्मनिर्भर भारत अभियान” देश की आत्मा को जागृत करने का संकल्प है। यह भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक

स्वाभिमान की पुकार है। स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को सशक्त बनाना ही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची दिशा है। सांसद ने आगे कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों से आज भारत का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया।

