बिहार चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 302, 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। रवि किशन ने एक्स पर लिखा कि

धमकी देने वाले ने उनकी मां और भगवान श्रीराम के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्द कहे। सांसद ने कहा कि वे इन धमकियों से नहीं डरते और राष्ट्रवाद व धर्म के मार्ग पर डटे रहेंगे।

