आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार सुबह काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा वार्षिक उत्सव के दौरान हुआ जब बड़ी संख्या में लोग भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई और कई लोग दब गए। पुलिस और

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।

