भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार जीत पर बॉलीवुड सितारे खुशी से झूम उठे। करीना कपूर, ऋषभ शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। सेलेब्स ने खिलाड़ियों के जज़्बे और प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
