
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी आज 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में डेमो रन आयोजित कर रही है। यह कदम भारत में स्टारलिंक सेवाओं की शुरुआत से पहले रेगुलेटरी मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेमो के दौरान प्रोविजनल स्पेक्ट्रम का उपयोग किया जाएगा, जिसे अस्थायी तौर पर अलॉट किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी रखेंगी। स्टारलिंक के भारत में आने से देश के दूरदराज़ इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

