कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित सभा में राहुल ने कहा, “एक तरफ मां यमुना प्रदूषित होकर बह रही हैं और दूसरी तरफ मोदी जी के लिए पाइप से साफ पानी भरा गया। यह सब सिर्फ ड्रामेबाजी के लिए किया गया।”

राहुल ने आरोप लगाया कि जब मोदी जी को बताया गया कि पाइप से साफ पानी जनता को भी दिखाया जा रहा है, तो उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, “यही हिंदुस्तान की सच्चाई है — अमीरों के लिए साफ पानी है और गरीबों के लिए गंदा पानी।

