राहुल गांधी का हमला – “BJP-RSS कर रहे हैं संविधान पर हमला, हम बचाकर रहेंगे”

राहुल गांधी का हमला – “BJP-RSS कर रहे हैं संविधान पर हमला, हम बचाकर रहेंगे”

मुजफ्फरपुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर नागरिक को जो भी अधिकार मिले हैं, वे संविधान की देन हैं। लेकिन आज बीजेपी और आरएसएस उसी संविधान पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं, किसी संस्था को कमजोर करते हैं या आरएसएस के लोगों को ऊंचे पदों पर बैठाते हैं — तब वह संविधान पर हमला होता है। उन्होंने जनता से अपील की कि बीजेपी और आरएसएस चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे और इसे खत्म नहीं होने देंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *