दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर एयर इंडिया की बस में लगी आग |

दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर एयर इंडिया की बस में लगी आग |

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया की एक बस में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद विमान बचाव और अग्निशमन दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त बस पूरी तरह खाली थी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने आधिकारिक “एक्स” हैंडल से बयान जारी कर कहा कि बस एक ग्राउंड हैंडलर की थी और आग पर कुछ ही मिनटों में नियंत्रण पा लिया गया। एयरपोर्ट पर सभी परिचालन अब सामान्य हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले विजयवाड़ा एयरपोर्ट और 19 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में पावर बैंक से आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार ऐसी घटनाओं ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *