मोहनिया में बड़ी कार्रवाई: हेरोइन, गांजा, कट्टा और बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

मोहनिया में बड़ी कार्रवाई: हेरोइन, गांजा, कट्टा और बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी और मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 12 में मोहनिया पुलिस ने छापामारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के पास से हे, देसी कट्टा, गांजा और नगद रुपए जप्त हुए हैं। जप्त हेरोइन का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपए बताया जा रहा है। एक युवक का अपराधीक इतिहास सामने आया है और लोगों का अपराधीक इतिहास खंघाला जा रहा है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया मोहनिया थाना क्षेत्र उसरी गांव में शराब, गांजा और एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। यह सब जयप्रकाश गुप्ता के पास से बरामद हुई है। उनकी निशानदेही पर मोहनिया शहर के मल्लाह टोली में छापामारी की गई है। इमरान अंसारी, छोटू चौधरी जो मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले हैं उनको गिरफ्तार किया गया । इनके पास से हीरोइन और रुपए बरामद किए गए हैं। जप्त हीरोइन लगभग 5 लाख रुपए की है और एक लाख ₹1000 घर से बरामद है, 1 किलो गांजा बरामद है। सभी बिंदुओं को जांच किया जा रहा है। इन लोगों के पास से एक बाइक जब्त हुआ है । विधि समत कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *