बीजेपी विधायक रवि नेगी यमुना नदी में पानी भरते दिखे, लेकिन असलियत कुछ और थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक के हाथ में “खाली बोतल” के नाम पर पहले से ही पानी भरा हुआ था। यह नाटक कैमरे के सामने सिर्फ दिखावा था ताकि लगे कि यमुना का पानी अब स्वच्छ हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने

सवाल उठाए कि अगर यमुना सच में इतनी स्वच्छ है, तो विधायक खुद उस पानी को पीकर दिखाएं। इस घटना ने नेताओं के सार्वजनिक प्रदर्शन और दिखावटी प्रचार पर बहस छेड़ दी है।

