दिल्ली के दक्षिणी पूर्वी इलाके आलीगांव में 24 अक्टूबर को एक बुजुर्ग रघुराज पर दिनदहाड़े हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, रघुराज अपनी कार से घर से ऑफिस जा रहे थे, तभी मोहित और उसके साथियों ने पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर उन्हें बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में रघुराज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। घटना के पीछे

का कारण मोहित और रघुराज के बीच डीडीए शिकायत से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दिल्ली के सरिता बिहार थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी मोहित व उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। वायरल हुए वीडियो ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है और लोगों में आक्रोश पैदा किया है।

