पॉक्सो आरोपी विक्की यादव पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई 

पॉक्सो आरोपी विक्की यादव पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई 


झरिया पुराना राजा घर, दुर्गा मंदिर, बकरी हाट, झरिया निवासी विक्की यादव, पिता गरज यादव, के खिलाफ न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने पर झरिया थाना पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। अदालत के निर्देशों के बावजूद आरोपी ने न्यायालय में हाजिरी नहीं दी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। धनबाद की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (IX सिविल कोर्ट) ने विक्की यादव के खिलाफ दफा 82 के तहत इश्तिहार जारी किया है। अदालत ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह अब तक फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विक्की यादव पर गंभीर आपराधिक धाराओं, जिनमें पोक्सो एक्ट का मामला शामिल है, के तहत आरोप हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे भगोड़ा घोषित किया जाएगा। न्यायालय द्वारा जारी यह सार्वजनिक इश्तिहार आमजन को जानकारी देने और आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। फिलहाल मामला विशेष पोक्सो अदालत के अधीन विचाराधीन है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *