मायावती ने समसुद्दीन राइन को BSP से निष्कासित किया,चुनाव रणनीति साफ | 

मायावती ने समसुद्दीन राइन को BSP से निष्कासित किया,चुनाव रणनीति साफ | 

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ और कानपुर मंडल के प्रभारी समसुद्दीन राइन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्हें अनुशासनहीनता और गुटबाजी के कारण यह कदम उठाया गया। पत्र में कहा गया कि समसुद्दीन राइन को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन उनकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया। मायावती ने यह निर्णय पार्टी और मूवमेंट के हित में लिया।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा अगला चुनाव अकेले लड़ेगी, क्योंकि पहले किए गए गठबंधनों से पार्टी को कोई खास लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों को फायदा हुआ, लेकिन बसपा के वोट बैंक का कोई विशेष सहयोग नहीं मिला। बसपा संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने लखनऊ में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए यह रणनीति स्पष्ट की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *