Amazon में बड़ा बदलाव: 6 लाख कर्मचारियों की जगह लेंगे रोबोट |

Amazon में बड़ा बदलाव: 6 लाख कर्मचारियों की जगह लेंगे रोबोट |

अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नियोक्ता कंपनी अमेजन अपने कार्यबल में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह लगभग छह लाख नौकरियों के स्थान पर रोबोट का इस्तेमाल करेगी। यह फैसला उसके लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस संचालन को और अधिक स्वचालित बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेजन का लक्ष्य है कि 2027 तक 1.6 लाख से अधिक लोगों की नियुक्ति से बचा जाए, जबकि रोबोटिक ऑटोमेशन से कंपनी 2033 तक अपने उत्पादों की बिक्री को दोगुना करने की योजना बना रही है।

साथ ही, कंपनी के 75% कार्य पूरी तरह ऑटोमेशन पर निर्भर होंगे। पिछले दो दशकों में अमेजन ने लाखों गोदाम कर्मचारियों को नियुक्त किया है और तकनीक के ज़रिए भर्ती, निगरानी और प्रबंधन में अग्रणी भूमिका निभाई है। अब यह कदम ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक नई तकनीकी क्रांति की दिशा में अहम मोड़ माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *