मेरठ में बीजेपी नेता विकुल चपराना पर सख्त कार्रवाई, सदस्यता रद्द |

मेरठ में बीजेपी नेता विकुल चपराना पर सख्त कार्रवाई, सदस्यता रद्द |

यूपी के मेरठ में एक विवादित घटना में बीजेपी नेता विकुल चपराना के खिलाफ पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है और उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। मामला उस समय सामने आया जब विकुल ने सड़क पर एक युवक से नाक रगड़वाई और उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार आलोचना हुई। विकुल चपराना मेरठ में बीजेपी के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक से झगड़ा गाड़ी निकालने के कारण हुआ और आरोप है कि विकुल शराब के नशे में भी दो लोगों को पीटे थे। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और योगी सरकार में किसी के साथ भी गलत व्यवहार करने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की सदस्यता संबंधी निर्णय संगठन के अंतर्गत आता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *