खबर कैमूर से है जहां भभुआ निवर्तमान विधायक भरत बिंद ने कहा कि बिहार के एनडीए के कार्य को और विकास को देखते हुए बिहार की जनता एनडीए को वोट देगी, और फिर इस से बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी। क्योंकि जिस तरह बिहार में विकास लाने के लिए हमारे नेताओं ने जी जान लगाकर काम किया है वह जनता के दिल में बस गया है।

उन्होंने कहा कि कैमूर में भी चारों सीटों पर एनडीए की जीत तय है जिसे कोई मिटा नहीं सकता, हमारी लड़ाई किसी से नहीं है क्योंकि कैमूर के चारों सीटों पर एनडीए भारी है, उन्होंने कहा कि मैं कल भी भाजपा का नेता था और आज भी भाजपा का नेता हूं, मैं अपने भाजपा पार्टी के वरीय अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे पर विश्वास किया इस लायक समझा और पार्टी से लड़ने के लिए टिकट दिया।

