कैमूर में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कहा गलत लोगों के पीछे के साथ काम कर रहे हैं, महा गठबंधन को नहीं मिलेगी कैमूर कांग्रेस का साथ एंकर—: बिहार के कैमूर में इस समय जहां एक तरफ चुनावी सरगर्मी तेज है तो वहीं कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरजस्त नाराजगी है, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कहा गलत लोगों के पीछे हम बैनर और पोस्टर लेकर घूम रहे हैं, जो कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात नहीं रखने देते हैं बता दें कि आज भभुआ के शहीद भवन जिला पार्टी कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के सानिध्य में एक बैठक आयोजित की गई थी कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय बैठक किया, जिसमें कैमूर जिला के 4 विधानसभा सीट में से एक भी सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताया है, तथा बैठक में सांसद मनोज राम को नहीं पहुंचने से लोगों में काफी रोस देखा गया कहा गया। वहीं बैठक के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने सांसद मनोज राम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद मनोज राम को बिना मेहनत किये टिकट मिल गई

और सांसद बन गए तो यह क्या जानेंगे टिकट लेने संघर्ष, वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा कांग्रेस नेता अनिल तिवारी ने बताया कि जब बिहार में कांग्रेस पार्टी 9 सीटों में से 3 सीट जीतता है और राजद 22 सीटों में से सिर्फ 4 सीट जीतता है तो बिहार में किसकी सबसे ज्यादा दावेदारी रहना चाहिए, मैं पूछना चाहता हूं अपने पार्टी के दिग्गज नेताओं से की क्यों कमजोर पड़ गए जो कैमूर में एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिला और चारों सीटों पर राजद चुनाव लड़ रहा है, हम लोग चाहते थे कि चैनपुर में कांग्रेस को सीट मिले लेकिन नहीं मिला, इसमें राजद की कोई गलती नहीं है यह सब पार्टी के वरीय नेताओं की गलती है, हम लोग गलत नेताओं का बैनर और पोस्टर लेकर घूम रहे हैं,इसको लेकर कैमूर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपना आगे का सोच रही है, जल्द ही बैठक के माध्यम से कोई ठोस निर्णय लेंगे वहीं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पहले जो सांसद थी मीरा कुमार तो कांग्रेस को कैमूर से टिकट मिलता था लेकिन अब तो कुछ लोग गठबंधन पर मालिक बन कर बैठ गए हैं, और सिर्फ अपने लिए सोच रहे हैं।

