अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को एक बार फिर सख्त आर्थिक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता नहीं होता है, तो चीन को 155% तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान दिया। दोनों नेताओं ने खनिज संसाधनों पर

एक अहम समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम चीन के साथ एक शानदार व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, जो दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि वे जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, जो संभवतः दक्षिण कोरिया में अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है।

