कैमूर में चुनावी सरगर्मी हुई तेज आज नामांकन के अंतिम दिन लगभग सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, जिसको नाम वापस लेना होगा वह 23 नवंबर तक नामांकन से नाम वापस ले सकता है, वहीं आज विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने रालोजपा से नामांकन किया है, उसके बाद भभुआ नगर पालिका मैदान में जन सभा किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं विकास सिंह उर्फ बब्लू तिवारी ने कहा कि मैं क्या कहूँ यहां की जनता जानती है कि भभुआ विधानसभा का कितना विकास हुआ है यह किसी से छिपा नहीं है, इसलिए मेरा एक ही मुद्दा होगा भभुआ से भ्रष्टाचार पलायन बेरोजगारी सहित सभी मुद्दों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा, मैने अपने नगर परिषद सभापति फंड से भी भभुआ विधानसभा की जनता के लिए गांव गांव हर पंचायत में जाकर उनकी समस्याओं को सुना है, इसलिए जनता को विश्वास है कि इस क्षेत्र का कोई विकास कर सकता है तो वो बब्लू तिवारी है इसलिए मैं जनता की आह्वाहन पर ही चुनाव लड़ने जा रहा हूं,

मैं भभुआ की जनता से अपील करना चाहता हूं कि आप मुझे भारी से भारी मतों से जिताए ताकि मैं भभुआ विधानसभा और यहां की देव तुल्य जनता का विकास कर सकूं, बता दें कि बसपा ने भभुआ से विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को टिकट दे दिया है, जहां बसपा से टिकट नहीं मिलने पर बब्लू तिवारी ने रालोजपा से नामांकन किया है और चुनाव लड़ रहे हैं, इस मामले पर बब्लू तिवारी ने कहा कि बसपा पार्टी हो या रालोजपा पार्टी हो दोनों पार्टियां ही गरीबों और असहायों का मसीहा है, क्योंकि यह दोनों पार्टियां ही अच्छी है, मुझे चुनाव लड़ना था मैंने रालोजापा से नामांकन किया लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि पार्टियां मायने नहीं रखती जो नेता अपने क्षेत्र में काम किया है और लोगों का आवाज बना है, तो मैं भी उसी विश्वाश के साथ चुनाव लड़ रहा हूं, क्योंकि मुझे विश्वास है कि भभुआ विधानसभा की जनता का आशीर्वाद है मैं जनता की आशीर्वाद से चुनाव भारी बहुमत से जीत रहा हूं।

