बड़ी खबर कैमूर से है जहां पूर्व में 12 वर्षों से राज करने के बाद फिर से चैनपुर विधानसभा से पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने ठोंकी ताल,क्या जनता फिर इस बार दिलाएगी जीत, या फिर पत्ता होगा कट, क्योंकि चैनपुर विधानसभा में उनकी मंत्री मो जमा खान से होगी टक्कर, इधर बसपा से प्रत्याशी धीरज सिंह भी जीत की दहाड़ लगा रहे हैं,चैनपुर में चुनावी सरगर्मी हुई तेज बता दें कि चैनपुर में पूर्व में 12 साल तक वृज किशोर बिंद विधायक और मंत्री रह चुके हैं, लेकिन 2020 में जमा खान ने उन्हें बसपा से हराकर विधायक बने उनके बाद और उसके बाद जदयू में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बन गए, वहीं इस बार भी जमा खान ने चैनपुर विधानसभा सीट से जदयू से नामांकन किया है और बोलें हैं कि मेरा कार्य ही है मेरी पहचान जिसको देखते हुए मुझे जनता फिर इस बार चुनाव जिताएगी, और इस बार चैनपुर का चौतरफा विकास होगा, वहीं बृज किशोर बिंद ने कहा कि महागठबंधन इस बार मिल कर काम कर रही है, अभी नामांकन हुआ है अभी नामांकन वापस भी लिया जाएगा,

आगे देखिए कि क्या खेला होता है, हमारी पार्टी का नाम भी राष्टीय जनता दल और जनता के साथ से ही राजद यहां से जीत कर पटना जाएगा, क्योंकि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, सब आपस में ही लड़ते रह जाएंगे और राजद काफी आगे निकल जाएगा, उधर बसपा के प्रत्याशि धीरज सिंह उर्फ भान जी भी दहाड़ लगा रहे हैं कि जिसकी भी लड़ाई होगी तो सीधे बसपा से होगी, और बसपा एक पक्षीय चुनाव जीत रहा है, हालांकि अब तो जनता ही 11 नवम्बर को फैसला करेगा कि चैनपुर विधानसभा में किसके सर पर जीत का ताज होगा। बाइट – बृज किशोर बिंद, पूर्व चैनपुर विधायक सह मंत्री,

