महिला वर्ल्ड कप 2025 में इंदौर के हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 4 विकेट 51 रन देकर और 57 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन भारत जीत से चूक गया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। भारत के सामने टारगेट 289 रन का था। एक समय टीम जीत की राह पर थी, लेकिन आखिरी 53 गेंदों में 55 रन

चाहिए थे और बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने की कोशिश में असफल रहे। भारत ने इस मुकाबले में टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार दर्ज की और आखिरी 10 ओवरों में केवल 6 बाउंड्री ही लगा पाई। साफ है कि टीम की गलतियों के कारण मैच हार गया।

