बड़ी खबर कैमूर से है जहां चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है,नामांकन के आज छठवें दिन हांथी पर सवार होकर बहुजन समाज पार्टी के चैनपुर विधानसभा के प्रत्याशी धीरज सिंह उर्फ भान जी नामांकन करने पहुंचे, जहां सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नामांकन यात्रा में शामिल होकर भान जी के मनोबल को बढ़ाया, इस दौरान बसपा जिंदाबाद बाबा साहब जिंदाबाद और मायावती जिंदाबाद का गूंजता रहा नारा. वहीं धीरज सिंह उर्फ भान जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चैनपुर विधानसभा में कई लोग विधायक बने और मंत्रालय मिलने के बाद चैनपुर की जनता को भूल गए, की जनता का और चैनपुर विधानसभा का विकास होगा कि नहीं, बोर्ड पर बोर्ड लगाया जा रहा है कि मैने ये किया वो किया लेकिन धरातल पर कुछ

नहीं है केवल कागज पर है,और अब चैनपुर की जनता को सायरन बजाकर ठगने का काम किया जा रहा है. मैं इस बार चुनाव लड़ रहा हूं ताकि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र और वहां की जनता का विकास हो सके, मैं युवाओं के रोजगार के लिए लड़ रहा हूं, इस क्षेत्र की समस्याओं के लिए लड़ रहा हूं, सबसे बड़ी समस्या चैनपुर के किसानों की है, अगर मैं जीत गया तो किसानों की समस्या का हमेशा के लिए निदान कर दूंगा,आज मैने हाथी पर होकर नामांकन पत्र देने के लिए पहुंचा हूं, क्योंकि हांथी हमारे पार्टी का चुनाव चिन्ह भी है, मैं धन्यवाद देता हूं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी को जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और चैनपुर विधानसभा से लड़ने के लिए पार्टी से टिकट दिया।

