
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प देश के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाएंगे। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है और इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा। ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में इस स्मारक के तीन अलग-अलग मॉडल्स भी दिखाए, जिनमें सफेद आर्क, ईगल के संगमरमर के पुतले और गोल्डन लेडी लिबर्टी की मूर्ति शामिल थी। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने CNN को बताया कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था और वे इसके डिजाइन प्रक्रिया में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

