
वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को हिरणपुर के चितलो सुरक्षित वन भ्रमण एवं सर्वे के दौरान वन विभाग को करोड़ों वर्ष पुराना जीवाश्म के भंडार का पता चला। वन भ्रमण एवं सर्वे के दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान, वन्य प्राणी विशेषज्ञ अली जिब्रान, वनरक्षक अनुपम कुमार यादव, एवं पशु रक्षक साहब राम की टीम को अचानक करोड़ों वर्ष पुराना जीवाश्म देखने को मिला। इसकी जांच जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के वैज्ञानिक सौरभ पाल ने उक्त स्थल पर पाए गए जीवाश्म का फोटो वह वीडियो सत्यापित कर अपनी सहमति जताई। बताते चलें कि इससे पूर्व भी पाकुड़ के सोनाजोड़ी एवं बरमसिया में जीवाश्म का जखीरा प्राप्त हुआ था जो यह साबित करता है कि यह पूरा क्षेत्र प्राकृतिक दृष्टिकोण से सर्व संपन्न रहा है।

