धनतेरस-दीपावली पर धनबाद पुलिस सतर्क, SSP के निर्देश पर बाजारों में बढ़ी सुरक्षा

धनतेरस-दीपावली पर धनबाद पुलिस सतर्क, SSP के निर्देश पर बाजारों में बढ़ी सुरक्षा

धनतेरस और दीपावली को देखते हुए धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस टीमों ने बाजारों, मॉल, ज्वेलरी शॉप्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों में पैदल गश्त की और स्थिति का जायजा लिया। भीड़भाड़ बढ़ने के चलते असामाजिक तत्वों की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी प्रमुख इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी तरह की जाम की स्थिति न बने। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर दें। पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक निश्चिंत होकर दीपावली की खुशियाँ मना सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *