
इस हफ्ते सोने और चांदी के दामों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में 8,059 रुपए बढ़कर 1,29,584 रुपए हो गई। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन सोने का भाव 1,21,525 रुपए था। वहीं, चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले मामूली तेजी रही। 10 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,64,500 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो 17 अक्टूबर तक 4,730 रुपए बढ़कर 1,69,230 रुपए तक पहुंच गया।

