दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस के मौके पर धनबाद के कतरास स्थित रीति रिवाज बैंक्विट हॉल में झारखंड प्रांत स्तरीय समारोह का जोरदार आयोजन किया गया जिसमें पाकुड़ जिला इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायिका सीता सोरेन के द्वारा स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि देकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आदिवासी स्त्री पुरुष ने पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ लोक नृत्य करते हुए मुख्य अतिथि सीता सोरेन, केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। दुर्गा सोरेन सेना जिला इकाई पाकुड़ द्वारा जनहित के मुद्दों पर किए गए कार्यों के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिला इकाई पाकुड़ की टीम की तारीफ की गई और उन्हें समारोह में सीता सोरेन द्वारा दुशाला एवं स्मृति

चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के संबोधन की शुरुआत पाकुड़ जिले के वक्ताओं से हुई। जिला सचिव नवीन सिंह ने दुर्गा सोरेन सेना के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुर्गा सोरेन सेना सपनों का झारखंड बनाएगी। जिला प्रवक्ता विजय चंद्र चौधरी ने कहा कि हम सेना के सिपाही हैं और आवश्यकता पड़ने पर कुछ भी करने को तत्पर हैं। जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा सोरेन सेना ही झारखंडियों के सपनों का झारखंड का निर्माण कर सकती है। झारखंड निर्माण का उद्देश्य लेश मात्र भी पूरा नहीं हुआ है और दुर्गा सोरेन सेना आगामी दिनों में झारखंड की राजनीति में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। समारोह में पाकुड़ जिले से जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला मंत्री अरुण केजरीवाल, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष डिंपल सिंह, गौरव चौधरी,पाकुड़ ग्रामीण के सक्रिय कार्यकर्ता असगर शेख, जिला उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा जोहान मरांडी, कृष्ण यादव, प्रोमिला मरांडी, आदि आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

