घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया और कहा, “घाटशिला के दिल में बस एक आस — भाजपा ही लाएगी विकास।” सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बारकुवार गगरेई, एनडीए प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व ने आगामी

विधानसभा चुनाव की रणनीति, बूथ स्तरीय तैयारियों और विकास एजेंडा पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनता से संवाद बढ़ाने और भाजपा के विकास कार्यों को उजागर करने का निर्देश दिया गया। सम्मेलन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ाने का काम किया।

