धनतेरस, दिवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।नगर परिषद क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख सड़क मार्गों पर भारी यातायात और लोगों की सुविधा को देखते हुए दिनांक 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तथा 27 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे तक मुफस्सिल थाना रेलवे फाटक होकर आने वाले तथा पाकुड़ कोर्ट मुख्य सड़क से हिरणपुर, बरहरवा, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर जाने वाले सभी तीन पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहन खुदीराम बोस चौक, हरिण चौक, अंबेडकर चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थल पहुंचेंगे।रेलवे स्टेशन, गांधी चौक से आने वाले तीन पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन हाटपाड़ा (पाकुड़), नगर थाना, व्यवहार न्यायालय, उपायुक्त आवास एवं अन्य गंतव्य स्थानों के लिए गांधी चौक, तांतीपाड़ा, बिरसा चौक होते हुए जाएंगे।उपायुक्त आवास चौक, व्यवहार न्यायालय, नगर थाना और अंबेडकर चौक से मुफस्सिल थाना एवं चांदपुर, पश्चिम बंगाल जाने वाले सभी तीन पहिया एवं अन्य छोटे वाहन हरिण चौक, गांधी चौक, खुदीराम बोस चौक, रेलवे फाटक होते हुए अपने गंतव्य स्थल पहुंचेंगे। इसके साथ ही 18 अक्टूबर से 20

अक्टूबर शहर में भारी एवं व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश एवं निकास दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक निषेध रहेगा। 27 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर शहर में भारी एवं व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश एवं निकास 27 अक्टूबर पूर्वाहन 6:00 बजे से 28 अक्टूबर दोपहर 02 बजे तक निषेध रहेगा। सभी तीन पहिया, चार पहिया एवं छोटे वाहनों का प्रवेश सर्किट हाउस चौक, डीसी आवास चौक के रास्ते शहर के पूजा पंडाल में आने वाले आम लोगों की सुविधा हेतु सिद्धो कान्हु पार्क के समीप ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा।ओभर ब्रिज, सुभाष चंद्र बोस चौक (पियादापुर) एवं मालपहाड़ी मार्ग से आने वाले छोटे वाहन स्कूल के मैदान में ठहराव सुनिश्चित करेंगे। मुफस्सिल थाना से रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक एवं हरिन चौक आने वाले छोटे वाहन विवेकानंद चौक के समीप अपने वाहनों का ठहराव करेंगे।बड़हरवा एवं अन्य मार्गों से आने वाले वाहन तथा मुफस्सिल थाना के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने वाले वाहन किताझोर चौक, के.के.एम. कॉलेज, ईशाकपुर रेलवे फाटक, मालगोदाम रोड होते हुए चांचकी के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे।जिला प्रशासन ने नागरिकों से दिए गए वन वे और नो-एंट्री निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

