अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार 56 घाटों और मंदिरों पर लाखों दीप जलाकर भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस साल अयोध्या में पहली बार अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कुल 90 विदेशी कलाकार शामिल होंगे, जो भगवान राम की कथा को अपनी संस्कृति के अंदाज़ में प्रस्तुत करेंगे। रूस के कलाकार राम-सीता स्वयंवर का मंचन करेंगे, थाई कलाकार राम-रावण युद्ध दिखाएंगे, जबकि इंडोनेशिया और

नेपाल की टीमें लंका दहन और शक्ति प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगी। श्रीलंका की टीम रावणेश्वर प्रसंग को जीवंत रूप देगी। 17 से 20 अक्टूबर तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय रामलीला में पारंपरिक वेशभूषा, लाइटिंग और सेट डिजाइन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अयोध्या दीपोत्सव इस बार धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा।

