लातेहार पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रताप गंझू गिरोह के तीन सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक लातेहार को 13 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली कि टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सदस्य एक काले रंग की नेक्सॉन कार से रांची की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर मुरपा पुलिस पिकेट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने कार को रोककर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को टीएसपीसी और प्रताप गिरोह का

सदस्य बताया। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात अपराधी प्रताप गंझू उर्फ महादेव गंझू (29), संतोष गंझू (21) और अशोक गंझू उर्फ जईठा (22) शामिल हैं। प्रताप गंझू दिलशेर खान हत्या कांड का भी आरोपी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

