गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का आज निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। रवि नाइक का

घर पणजी से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित था। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब वे अपने घर पर ही थे। उन्हें तुरंत पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात करीब 1 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

