डी ए वी पब्लिक स्कूल में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती बहुत धूम धाम से मनाई गई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने कलाम जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया एवं बच्चों को उनके जीवन से परिचित कराया। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से कलाम जी के जीवनी को मंच से प्रदर्शित किया। प्राचार्य ने बताया कि अब्दुल कलाम जी का छात्र के साथ काफी गहरा रिश्ता था। इसी रिश्ते को पहचान देने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को कलाम जी के जन्म दिवस को विश्व छात्र दिवस के नाम से जाना जाता है। डॉ कलाम का जीवन, उनके विचार और व्यक्तित्व छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों के प्रति उनके गहरे

लगाव और प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने उन्हें छात्रों के बीच पीपुल्स प्रेसीडेंट के रूप में पहचान दिलाई। उन्होंने आगे बताया कि आज का दिन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए समान शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करना, उनकी रचनात्मक और इनोवेशन को बढ़ावा देना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। प्राचार्य ने राष्ट्रपति कलाम के शब्दों को बच्चों के सामने रखते हुए बताया कि बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और असफलता से कभी न डरें ये सफलता के सरल रहस्य हैं। ध्यान रखें, हर महान चीज की शुरुआत एक दृष्टि से होती है।

