आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जांच शिविर आयोजित 192 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के शुभ अवसर पर जिला आयुष समिति, पाकुड़ की ओर से विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 192 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। जांच शिविर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुटलू एवं गोंडा, महेशपुर प्रखंड के ग्वालपाड़ा तथा पाकुड़ प्रखंड के मंगलापाड़ा में आयोजित किए गए। शिविर में

उपस्थित चिकित्सक डॉ. मो. अफरोज आलम, डॉ. राजेश यादव, डॉ. प्रेम प्रकाश एवं डॉ. कुलेश कुमार ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों आदि की जांच की गई। साथ ही लाभुकों को निःशुल्क दवा एवं आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आमजन तक आसान हुई है और लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं।

