
लखीसराय – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लखीसराय में स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता हेतु बालगुदर संग्रहालय प्रेक्षागृह में कैंपस एंबेसडर द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र सहित वरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कुल 12 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें +2 उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा प्रथम, रामनारायण +2 उच्च विद्यालय शिवसोना द्वितीय व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंदर तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्वीप आइकॉन रणवीर कुमार द्वारा छात्राओं की पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा अंत में सामूहिक मतदाता शपथ दिलाई गई।

