उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र में एक कॉलेज में मजहबी नारेबाजी को लेकर हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र विशाल गिरी का आरोप है कि उसके ही कॉलेज का छात्र रिहान और उसके साथी उससे ‘I Love Mohammad’ बोलवाने का दबाव डाल रहे थे। घटना के दिन रिहान अपने कुछ बाहरी साथियों के साथ कॉलेज के पास मस्जिद पर खड़ा था और विशाल से नारा बोलने को कहा। विशाल के इनकार करने पर उसके साथ धक्कामुक्की और पिटाई की गई। इससे कॉलेज के बाहर अफरातफरी मच गई।

पीड़ित छात्र के परिवार ने खेकड़ा थाने में रिहान और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘I Love Mohammad’ बोलने को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन मामले की जांच चल रही है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

