लखीसराय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा: ऑब्जर्वर पहुंचे | 

लखीसराय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा: ऑब्जर्वर पहुंचे | 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। चुनाव की प्रक्रिया और उससे जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी लेने के लिए ऑब्जर्वर आसता नंद पाठक शुक्रवार को जिला अतिथि गृह पहुंचे। जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। ऑब्जर्वर ने अधिकारियों से चुनाव की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।

इन पर अलग-अलग प्रकार के पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अवकारी विभाग की टीम भी इस दौरान सक्रिय रहेगी ताकि शराब व अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *