टेनेसी में सैन्य संयंत्र में भीषण धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका | 

टेनेसी में सैन्य संयंत्र में भीषण धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका | 

अमेरिका के टेनेसी में शुक्रवार सुबह एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका नैशविले से करीब 97 किलोमीटर दूर बक्सनॉर्ट शहर के पास स्थित सैन्य विस्फोटक निर्माण संयंत्र “Accurate Energetic Systems” में हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मील दूर तक घर हिल गए और हवा में घना धुआं फैल गया। हिकमैन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि लगातार हो रहे धमाकों के कारण रेस्क्यू टीम अंदर नहीं जा पा रही है। अभी तक कई लोगों के मारे जाने और लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया ने जलते मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों की तस्वीरें जारी की हैं। वहीं, टेनेसी के कांग्रेसमेन स्कॉट डेसजार्लिस ने सोशल मीडिया पर लोगों से पीड़ितों और रेस्क्यू टीम के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *